Breaking News
breaking
breaking

उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 युवकों की मौत, कार चालक फरार

देर रात हाईवे में  खड़े दो बारातियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

डेस्क। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े पर दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। वही, आरोपी कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को मथुरा से एक बारात हरिद्वार के कनखल आई थी। जो श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी। देर रात कनखल हाईवे में  खड़े दो बारातियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजाबाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासीगण चौक बाजार, भरतपुर गेट मथुरा के रूप में हुई। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …