Breaking News

Big breaking: दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ 5 लाख रुपए से भरा बैग उड़ा ले गए चोर

डेस्क। चोरों के हौसले बुलंद है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ऐसा लग रहा है कि अब चोरों को पुलिस का खौफ नही रहा। देहरादून में चोरी की एक और बड़ी घटना से हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े सड़क में खड़ी एक कार का शीशा तोड़ चोर 5 लाख रुपए से भरा एक बैग उड़ा ले गए।

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली देहरादून में बिंदाल पुल के पास गारमेंट्स की शॉप चलाने वाले एक व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े कार पर 5 लाख से भरा बैग उड़ा ले गये। बैग में बैंक के जरूरी कागजात व चेक बुक भी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स बैग ले जाता दिख रहा है। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र में दर्ज कराई है

 

Check Also

संस्कृत केवल कर्मकांड की भाषा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का मूलाधार, शीतलाखेत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन

अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय, शीतलाखेत में संस्कृत दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय …