Breaking News
Big news
Big news logo

बड़ी खबर: युवक की मौत का मामला, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

डेस्क। युवक की मौत मामले का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम को जांच के आदेश दिए है। मंत्री ने मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दरअसल, बीते 15 मई को पौड़ी जिले के ग्रामसभा निसणी के टांड्यू गांव में यात्री शेड अचानक भरभराकर टूट गया था। इस दौरान किशन सिंह (27) पुत्र बिजेंद्र सिंह वहां पर सुस्ता रहा था और वह इसकी चपेट में आ पड़ा। बाद में ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक का एक माह पहले ही विवाह हुआ था।

अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए लोनिवि मंत्री महाराज ने डीएम को शीघ्र ही जांच के आदेश दिये हैं। महाराज ने कहा कि दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …