Breaking News

अल्मोड़ा- (बिग ब्रेकिंग): शादी समारोह में शामिल होने आ रहे परिवार की कार खाई में गिरी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर

अल्मोड़ा। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने आ रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 10 साल के मासूम समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला को हल्की चोट आई है।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक तहसील द्वाराहाट के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र जालली में चनोली-बहल के पास कार संख्या DL3CCU 6645 जो दिल्ली से डहल (जलाली) आ रही थी। डहल के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। वाहन में चार लोग सवार थे।

तहसीलदार लीना ने बताया कि घायल देवेंद्र सिंह बोहरा पुत्र बचे सिंह बोहरा, उम्र 40 वर्ष ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया। जबकि भूपेंद्र सिंह बोहरा पुत्र बचे सिंह बोहरा, उम्र 31 वर्ष, पारस पुत्र देवेंद्र सिंह बोहरा, उम्र 10 वर्ष को उपचार के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया है। दोनो की हालत गंभीर है। जबकि कविता बोरा पत्नी देवेंद्र सिंह को हल्की चोट होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

अपडेट खबर यहां पढें-

द्वाराहाट सड़क हादसा अपडेट: एक और घायल ने तोड़ा दम, बच्चे की हालत भी गंभीर, रेफर

Check Also

high court

निकाय चुनाव आरक्षण मामला में सरकार को बड़ी राहत, कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार

नैनीतालः उच्च न्यायालय की अवकाशकालीन एकलपीठ ने बीते 10 जनवरी को न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की …