अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र जालली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल 10 साल के मासूम को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढें-
इस दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह बोहरा की अस्पताल लाने के दौरान आधे रास्ते मे मौत ही गई थी। जबकि गम्भीर रूप से घायल भूपेंद्र सिंह बोहरा पुत्र बचे सिंह बोहरा, उम्र 31 वर्ष ने भी रानीखेत चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही, देवेंद्र सिंह के 10 वर्षीय बेटे पारस की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। रानीखेत चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर कमलेश पांडे ने बताया कि बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
इधर इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतको के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।
India Bharat News Latest Online Breaking News