Breaking News

CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, 10वीं का परिणाम इतने बजे होगा जारी

डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों के इंतजार खत्म हो गया है।सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट घोष‍ित कर दिया। इस साल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पास प्रत‍िशत में पीछे कर दिया है।

आंकड़ों कीबात करें तो परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है। इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक CBSE आज यानी 22 जुलाई 2022 को ठीक 2 बजे कक्षा 10 वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।

ये हैं ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट

cbse.gov.in
cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in

Check Also

100-200 नहीं.. नदी में तिनके की तरह बह गए सैकड़ों सिलेंडर, लोग हुए हैरान

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच चुका है। कई राज्यों में …