Breaking News

Uksssc paper leak: अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बोले- ‘सफेदपोश मगरमच्छों का पकड़ा जाना जरूरी’

अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) के पेपर लीक मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (PCC Chief Karan Mahra) ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। माहरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ छोटे कर्मचारियों को पकड़कर इतीश्री कर लेना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जब तक सफेदपोश मगरमच्छों को पकड़ नहीं लिया जाता तब तक यह जांच अधूरी रहेगी।

गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचे पीसीसी चीफ करन माहरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में शुरू से सदन से सड़क तक इस मामले को लगातार उठा रही है और प्रदेश के युवाओं के हित के लिए यह जांच पूरी होने तक इसकी लड़ाई कांग्रेस लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को पकड़कर बीजेपी जो इतीश्री कर लेना चाहती है कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। कांग्रेस मामले में लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। अगर फिर भी आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस जेल भरने का काम करेगी।

इस दौरान करन माहरा ने कहा कि यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफा देने से पहले सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लोगों की नियुक्ति व जांच न होने देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि एस राजू द्वारा लगाए सभी आरोप की जांच सरकार को करनी चाहिए।

राष्ट्र खतरे में, लेकिन 56 इंच का सीना गायबः माहरा

पीसीसी चीफ करन माहरा ने चीन की घुसपैठ पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरुणांचल में आज चीन ने 74 किमी अंदर तक घुस कर गांव बसा लिया और नेपाल ने भारत की जमीन हड़प ली है। लेकिन 56 इंच का सीना गायब है। माहरा ने कहा कि आज हमारे देश की सीमाए खतरे में है। आतंरिक सुरक्षा खतरे है। लेकिन मोदी सरकार हाथ मे हाथ रख कर बैठी है।

गरीब की जेब में डाका डाल रही मोदी सरकार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश आज खतरे में है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार डूब रही है, रूपया लगातार गिर रहा है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है, देश का खजाना खाली हो चुका है। जिसके चलते अब मोदी सरकार को दूध व आटे में भी टैक्स लगाना पड़ रहा है। माहरा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीब के जेब में डाका डालने का काम कर रही है और अपने पूजीपति दोस्तों के करोड़ों रुपये का कर्ज माफ करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है।

कांग्रेस ने माल रोड में निकाली तिरंगा पदयात्रा

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में शिखर तिराहे स्थित शहीद स्व जनरल बीसी जोशी पार्क से पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक तिरंगा पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसजनों ने देशभक्ति गीत गाए।जिसके बाद गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। जहां कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान पीसीसी चीफ करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अगस्त क्रांति दिवस 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जगह-जगह चैपाल लगाई जाएंगी। जिसमें नव युवक युवतियों को काग्रेस की विचारधारा से जोडने का काम किया जाएगा।

तिरंगा पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, सेवादल ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल, जिला महासचिव गीता मेहरा, भूपेंद्र भोज, राबिन मनोज भण्डारी, मनोज सनवाल, परितोष जोशी, दिनेश पिलख्वाल, अमित बिष्ट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …