Breaking News

नगर व्यापार मंडल ने चौक बाजार में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सग्रांम सेनानियों को किया नमन्

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को लेकर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत नगर व्यापार मंडल की ओर से चौक बाजार स्थित विक्टर मोहन चैक मार्ग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सर्वप्रथम झंडा फहराया गया और आजादी के वीर सपूतो को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत और विमला बोरा द्वारा देशगीत गाये गए। रेडक्रॉस के अध्यक्ष मनोज सनवाल, अनूप गुफ्ता, संजय अग्रवाल, दीपक साह, दीप लाल साह, गीता मेहरा, मनीष जोशी, कैलाश गुरुरानी, प्रताप कनवाल आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान सुशील साह ने व्यापार मंडल के निर्माणाधीन भवन में सहयोग के लिए स्थानीय विधायक मनोज तिवारी का समस्त व्यापारियों और व्यापार मंडल परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। वही, व्यापार मंडल के प्रस्ताव पर प्राचीन बाजार के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति पर जिलाधिकारी वंदना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की प्राचीन बाजार का ऐतिहासिक महत्व है। बाजार के दोनों ओर प्रवेश गेट और प्रत्येक बाजार में एक लैंप लाइट और उसका इतिहास दर्शाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन नगर व्यापार मंडल के सचिव मयंक बिष्ट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए कई लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। आज का दिन उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से देशहित में कार्य करने की अपील की।

इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, रविन्द्र, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, दिनेश लाल साह, कन्नू पांडे, नवनीत, दीप जोशी, राजेश पालनी, सलमान अंसारी, बिलाल खान, रंजन गुप्ता, सतीश गुप्ता प्रताप कनवाल, सरदार रविन्द्र सिंह, पूरन रावत, हरीश जोशी, किशन लाल, नीरज सांगा, विक्की पवार, नरेंद्र कुमार, विक्की, रवि चौहान, नीरज चौहान, अरविंद जोशी, मनोज वर्मा, बबलू जोशी, अश्वनी नेगी, अज़ीम अंसारी, दिनेश मठपाल, राजू अग्रवाल, अंकुर बिष्ट, वकुल साह, नीरज बोरा, अशोक भट्ट, पवन साह, आशु गोस्वामी, अभय साह, चेतन कपूर, विवेक वर्मा, अवि वर्मा, कमल बिष्ट, विकास कुमार, जय कुमार, यासिर खान, मंजुल मित्तल, मनोज जलाल, पूरन कांडपाल, नितिन कुमार, आशु भट्ट, अंकित देवल, कमल कोरंगा, मोहन बिष्ट, अभिषेक साह, संदीप साह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

Doctor

काम की खबर:: मनकोटी मेडिकेयर में 24 को आयोजित होगा निशुल्क हृदय एवं न्यूरो रोग परामर्श शिविर, ये विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद

अल्मोड़ा। शहर के लिंक रोड टैक्सी स्टैंड के पास मनकोटी मेडिकेयर में आगामी 24 अक्टूबर …