अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाये जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत सोबन सिंह जीना परिसर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। जहां 24 यू.के. बालिका वाहिनी एन.सी.सी. के कैडेट्स, 77 यू.के. बटालियन एन.सी.सी. के कैडेट्स तथा एन.एस.एस. स्वयंसेवियों ने संयुक्त रूप से शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
परेड का निर्देशन 24 यू.के. बालिका वाहिनी की एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत द्वारा किया गया। परेड का नेतृत्व फर्स्ट कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर निहारिका कपिल 24 यू.के. बालिका वाहिनी एन.सी.सी. तथा सीनियर अंडर ऑफिसर रजत सिंह बिष्ट 77 यू.के. बटालियन एन.सी.सी. द्वारा किया गया। वही सेकंड कमांडर का कार्यभार अंडर ऑफिसर मंयक पाण्डे 77 यू.के. बटालियन एन.सी.सी. तथा गॉर्ड कमांडर का कार्यभार अंडर ऑफिसर रोशनी कपकोटी 24 यू.के. बालिका वाहिनी एन.सी.सी. और एन.एस.एस. कमांडर का दायित्व अंकिता आर्या ने संभाला तथा कैडेट्स द्वारा तिरंगे को सलामी शस्त्र दिया गया व आजादी के अमृत महोत्सव का सही मायनों में मतलब समझाया।
सोबन सिंह जीना कैंपस के अधिष्ठाता छात्र प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने झण्डारोहण किया और मंच पर अधिष्ठाता छात्र प्रशासन एवं लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत एवं प्रांगण से शिक्षक वृंद, एन.सी.सी. कैडेट्स एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवियों, छात्र-छात्राओं द्वारा झण्डे को सलामी दी गई।
अधिष्ठाता प्रशासन द्वारा एन.सी.सी. कैडेट्स को मेडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान संगीत विभाग के विद्यार्थियों के देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। साथ ही ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत कैडेट्स द्वारा 24 यू.के. बालिका वाहिनी एन.सी.सी के उपवन में पौंधारोपण किया गया।
इस अवसर पर डी.एस.डब्ल्यू प्रो.इला साह कुलानुशासक डॉ. मुकेश सामंत, शोध एवं प्रसार निदेशक संकायाध्यक्ष कला संकाय प्रो.जगत सिंह बिष्ट, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती, एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. देवेन्द्र धामी, संकायाध्यक्ष शिक्षा संकाय प्रो. भीमा मनराल, संकायाध्यक्ष वाणिज्य संकाय प्रो. एम.एम. जिन्ना, संकायाध्यक्ष दृश्यकला संकाय प्रो. सोनू द्विवेदी, प्रो. निर्मला पंत, प्रो. के.एन. पाण्डे, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी प्रो. ललित जोशी समेत सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।