Breaking News
दिनेश सिंह बोहरा, फ़ाइल फ़ोटो

अनंतनाग में आईटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ का जवान शहीद, सीएम ने जताया दुख

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बस दुर्घटना में शहीद होने वाले आईटीबीपी के 7 जवानों में पिथौरागढ़ का जवान भी था। घी त्यार (त्योहार) के ठीक एक दिन पहले शहादत की खबर से गांव में मातम पसर गया।

पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी दिनेश सिंह बोहरा आईटीबीपी की चौथी बटालियन में 14 साल से तैनात थे। घर में सबसे बड़े दिनेश सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनके छोटे भाई राकेश बोहरा हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं। पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश दो महीने पहले ही घर आए थे।

जवान के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल में पोस्ट कर कहा कि, ‘जम्मू कश्मीर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण बस हादसे में पिथौरागढ़ निवासी दिनेश बोहरा के शहीद होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।’

पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने भी जवान के निधन पर शोक जताया है।

Check Also

Weather alert

Weather update:: उत्तराखंड के इन पांच जिलों में 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, सचिव ने की सभी जिलों की तैयारियों की समीक्षा

-मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपदों के साथ बैठक -मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा …