अल्मोड़ा: दो सप्ताह से लापता चल रहे पीआरडी जवान का बुधवार को संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम ग्राम लधौली, सुआखान, दन्या निवासी पीआरडी जवान विनोद कुमार पुत्र नाथू राम बीते 9 सितंबर से लापता था। जो कि भनोली तहसील में कार्यरत था। काफी खोजबीन के बाद भी जब विनोद का कुछ पता नही चल पाया तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बुधवार को दन्या थाना क्षेत्र अतंर्गत रतेडी गधेरे में पीआरडी जवान का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा जिला अस्पताल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि पीआरडी जवान मानसिक रूप से अवस्थ चल रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News