अल्मोड़ाः कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने जिले के सल्ट तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वतखोरी में रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपित को 10 हजार की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के बाद बुधवार को एक टीम सल्ट भेजी गई थी। विजिलेंस की टीम ने तहसील में अपना पूरा जाल बिछाया और टीम को सफलता हाथ लगी। तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एसपी मीणा ने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सल्ट तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो अब्दुल हबीब पर आरोप है कि वह दाखिल खारिज कराने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले में विजिलेंस के हल्द्वानी स्थित कुमाऊं कार्यालय में गोपनीय शिकायत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने शिकायत पर गुप्त जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर एएसपी विजिलेंस के निर्देश पर टीम ने बुधवार को सल्ट तहसील मुख्यालय में छापा मारा।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News