Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, भूस्खलन से मकान जमींदोज, एक कि मौत कई घायल

घायलों में 2 की हालत गंभीर, रेस्क्यू जारी

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(आईबीएन): उत्तराखंड के चमोली में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। भूस्खलन होने से 3 मकानों को भारी क्षति पहुंची है। जिसमे एक महिला की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है। 3 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। जिसमे 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि एक व्यक्ति मलबे में दबा है। जिसका रेस्क्यू चल रहा है।

हादसा बीती देर रात हुआ। हादसा चमोली जिले के ग्राम पैनगढ़ में हुआ है। भूस्खलन से मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। इस हादसे में एक महिला बचुली देवी उम्र 70 वर्ष की मौत हो गयी है।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर आला अधिकारी पहुंच चुके है। गांव में चीख पुकार मची हुई है।

इस खबर में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …