इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया है। हीराबेन मोदी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी और अस्पताल में भर्ती थी। 100 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर हीराबेन को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी माँ के निधन पर ट्वीट कर कहा है, ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों के में विराम… माँ में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.”
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News