इंडिया भारत न्यूज डेस्क: कोतवाली पटेल नगर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। गोकशी के मामले में उत्तर प्रदेश के 3 हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर थाना पटेल नगर बसंत बिहार के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर गुंडा एक्ट सहित कई मुकदमें दर्ज हैं। साथ ही पूर्व में भी अवैध मांस की बिक्री और पशु क्रूरता कर चुके हैं।
गोकशी के मामले में पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते थाना कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 6 लोगों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया की 6 आरोपियों में से एक आरोपी बिजनौर और सभी सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके द्वारा काफी लंबे समय से गौ तस्करी की जा रही थी। जिसकी सूचना पर पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News