-आरोपियों ने शातिराना अंदाज में दिया घटनावको अंजाम
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता टप्पेबाजी का शिकार हो गए। टप्पेबाजों के गिरोह ने भाजपा नेता की गाड़ी से साढे 5 लाख रुपए उड़ा लिए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उप ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान अपने भतीजे के साथ बैंक से साढ़े 5 लाख रुपए की रकम निकालकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी आर्य नगर चौक के पास पहुंची तभी एक व्यक्ति ने गाड़ी से ऑयल निकलने की बात कह कर गाड़ी रूकवाई। जैसे ही दोनों लोग गाड़ी से निकलकर बाहर आए इतने में टप्पेबाज ने रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया।
गाड़ी से बैग उठा कर ले जाता हुआ एक युवक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। पुलिस टप्पेबाजी में शामिल लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे प्रतीत हो रहा है कि टप्पेबाजों का गिरोह इस पर सक्रिय है। घटना के शीघ खुलासे के निर्देश दिए है।
India Bharat News Latest Online Breaking News