इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। उत्तरकाशी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक वाहन नदी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय से करब 20 किमी दूर गंगोत्री हाईवे में बिशनपुर के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिली। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 व्यक्ति की जान चली गई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव सड़क तक पहुंचाए गए। वहीं तीन अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मृतकों की पहचान इंद्रा देवी (51) पत्नी उत्तम सिंह ग्राम द्वारी, उत्तरकाशी, कर्णलाल (52), आशा देवी (41) पत्नी मंगलदास के रूप में हुई है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News