Breaking News

CM धामी के खिलाफ अमर्यादित भाषा पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका

अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट के वायरल वीडियो-आडियो और इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथ हुए विवाद मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा आपत्तिजनक व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर कार्यकर्ताओं में भयंकर आक्रोश है। ​बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

दअरसल, बीते दिवस पर वायरल वीडियो में द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट बीजेपी कार्यकर्ताओं और सीएम धामी के खिलाफ अपशब्द बोलते नजर आ रहे है। बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने जिस भाषा का प्रयोग किया है वह एक विधायक या किसी भी व्यक्ति को शोभा नहीं देता। विधायक बिष्ट अपने शब्दों को वापस ले।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह, सभासद अर्जुन बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, कृष्ण बहादुर सिंह, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष राजा खान, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, नेहा उप्रेती, हितेश नेगी, मनन साह, आनन्द कनवाल, धर्मवीर आर्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Almora:: डीएम का औचक निरीक्षण, बहुमंजिला पार्किंग में पकड़ी कई अव्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण …