Breaking News

कांग्रेसजनों ने ‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया याद

अल्मोड़ा: भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों महान विभूतियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने 1965 व 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान को पराजित करने का साहसिक कार्य किया और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की नीतियों को बल देने का कार्य किया।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी ने अपने बहादुरी का परिचय देकर बांग्लादेश देश को पाकिस्तान से आजाद कराया और देश में गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबी हटाने के लिए नीतियों का निर्धारण किया। वही, देश की स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल के प्रयासों से ही अखंड भारत के निर्माण का सपना पूरा हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और संचालन गीता मेहरा ने किया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, आनंद सिंह बगडवाल, लक्ष्मण ऐठानी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, गीता मेहरा, हर्ष कनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, ललित सतवाल, प्रदेश मंत्री महिला कांग्रेस रजनी टम्टा, नगर अध्यक्ष महिला दीपा साह, अंबी राम आर्या,महेश आर्या, मंजू कांडपाल, तारा तिवारी, सरस्वती रोडिया आदि मौजूद रहे।

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Big news

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक, TET की अनिवार्यता, प्रमोशन समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

-मंत्री बोले, सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान -कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक …