अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर लगे दुष्कर्म के आरोप का मामला अब गरमाने लगा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चौघानपाटा में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की का पुतला दहन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कार्की व एनएसयूआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एबीवीपी के जिला संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि एबीवीपी हमेशा नारी शक्ति का सम्मान करते आई है, नारी शक्ति के साथ इस तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि एसएसजे कैंपस के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर कॉलेज की ही एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित कार्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला संयोजक राहुल कुमार, नगर मंत्री नितिन, रोहित कुमल्टा, साहिल नेगी, तुषार जोशी, उदय पवार, लक्की आदि मौजूद रहे।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News


