अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती भाजपा द्वारा जिले के सभी बूथों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हवालबाग मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट रहे। इस दौरान दोनों वक्ताओं ने पूर्व पीएम अटल की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पूर्व पीएम अटल के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हवालबाग मंडल के अध्यक्ष संजय बिष्ट व संचालन मंडल महामंत्री सुंदर मटियानी ने किया।
इस मौके पर मंडल मंत्री मुन्नी मस्यूनी, पूर्व हवालबाग़ मंडल अध्यक्ष पूरन मस्यूनी, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील बिष्ट, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा बालम मेहता, बूथ अध्यक्ष दीपक नेगी, सुनील नेगी, महिपाल भोज, नीरज रावत, श्याम मेहता सुरेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News