Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

Uttarakhand news: दो सगे भाइयों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

-पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी 

 

 

पौड़ीः उत्तराखंड में किशोरियों पर दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पौड़ी जिले के श्रीनगर में 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 20 फरवरी को एक व्यक्ति ने महिला थाना श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता के पेट में दर्द होने के बाद उसे परिजन सरकारी अस्पताल लेकर गए तो जांच में पता चला कि पीड़िता को दर्द लेबर पेन के कारण था। डॉक्टरों ने पीड़िता की डिलीवरी कराई। पीड़िता ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के बयान के आधार पर सतीश लाल उम्र 26 निवासी ग्राम भेलगढ़ और वासुदेव कुमार उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी भाइयों में सतीश लाल ट्रक ड्राइवर है, जबकि वासुदेव पारंपरिक बाध्य यंत्र वादक है।

श्रीनगर कोतवाल सतवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। दोनोंआरोपी सगे भाई हैं।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …