Breaking News

Uttarakhand: ट्रक व कार की भिड़ंत, भाजपा नेता की मौत

हादसे में मृतक की पत्नी और दो बच्चे घायल, अस्पताल भर्ती

 

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में सड़क हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष की मौत हो गई है। इस हादसे में उनकी पत्नी और दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। हरिद्वार के हादराबाद थाना क्षेत्र में बेगमपुर के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार 45 वर्ष की मौत हुई है। जबकी पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती हैं। सुमन देवी की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …