Breaking News
mahila thana
mahila thana

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: महिला थाने में पुलिसकर्मी से मारपीट, वर्दी फाड़ी… मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा: महिला थाने में एक पुलिसकर्मी से मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया है। शख्स ने पुलिस सिपाही से मारपीट के साथ ही सिपाही की वर्दी फाड़ दी और गालीगलौच की गई। सिपाही की तहरीर पर आरोपी के​ खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बीती रात का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शैल, एनटीडी निवासी एक महिला रात करीब 1 बजे पति द्वारा मारपीट करने की शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। ​कुछ देर बाद महिला का पति भी थाना पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शख्स शराब के नशे में धुत था और महिला थाने में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही पत्नी से मारपीट करने लगा।

महिला की चीख पुकार सुन महिला थाना के पास में स्थित एनटीडी चौकी में तैनात सिपाही राकेश भट्ट महिला थाना पहुंचे। उन्होंने महिला के पति को समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी मारपीट करने लगा। पुलिस सिपाही का आरोप है कि महिला के पति ने उनसे मारपीट करने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ दी और गालीगलौच की।

सूचना के बाद कोतवाली से पुलिसबल को महिला थाना भेजा गया। जिसके बाद आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

सिपाही राकेश भट्ट ने इस मामले में आरोपी प्रमेश लाल पुत्र किशन लाल, निवासी ग्राम शैल, एनटीडी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर सौंपी है। सिपाही की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 332, 353, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि आरोपी के मेडिकल जांच में शराब का सेवन करना पाया गया। एनटीडी चौकी प्रभारी रमेश सिंह नेगी को मामले की जांच सौंपी गई है।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …