Breaking News
suicide

Almora: महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा: जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। महिला के इस खौफनाक कदम के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हवालबाग विकासखंड के एक गांव निवासी करीब 50 वर्षीय महिला बीते रविवार की देर शाम अपने कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली। काफी देर तक मृतका के परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी। महिला अन्य दिन ईवनिंग वॉक जाती थी। ऐसे में परिजनों को लगा की वह रोज की भांति ईवनिंग वॉक के लिए गई हुई है। लेकिन जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी जगह खोजबीन के बाद अंत में परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो महिला का शव फांसी के फंदे में झूलते मिला।

महिला के इस खौफनाक कदम से गांव समेत पूरे इलाके में सनसनी मच गई। महिला के आत्महत्या करने की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतका के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Check Also

LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका! LPG गैस सिलेंडर 993 रूपये महंगा

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका …