Breaking News

कार्यबहिष्कार पर परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

अल्मोड़ा: निलंबित कर्मिकों की बहाली नहीं होने से आक्रोशित सम्भागीय परिवहन कार्यालय में तैनात मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी पूर्ण कार्यबहिष्कार पर रहे। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और शासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने कहा कि रुद्रप्रयाग के बदरीनाथ हाईवे के हुए हादसे में परिवहन विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित व दो को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। जबकि कर्मचारियों का कोई दोष नहीं था। कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति में भी कर्मचारी चार धाम में अपनी सेवाएं दे रहे है।

कर्मचारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अगर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस मौके पर शुभम जोशी, वसीम अहमद, ज्योति, मुकेश तिवारी, प्रकाश नाथ, कुलदीप जलाल, ममता पंत, सूरज बिष्ट, अजय नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …