Breaking News

Almora:: रात में अकेले भटक रहा था नाबालिग, पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द  

अल्मोड़ा। काठगोदाम से भटकते हुए एक नाबालिग जिले के काफलीखान क्षेत्र पहुंच गया। मंगलवार की रात नाबालिग को अकेले भटकते देख लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 में दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस द्वारा जानकारी लेने पर नाबालिग ने अपना नाम अंशु कुमार 14 निवासी काठगोदाम नैनीताल बताया। और काठगोदाम से वाहनों में लिफ्ट लेकर भटकते हुए काफलीखान पहुंचने की बात कही। नाबालिग द्वारा पुलिस को बताये गये संपर्क नंबर पर परिजनों से वार्ता की गई तो उन्होने बताया कि वह बालक के गुम हो जाने से काफी परेशान हो गये थे। काफी खोजबीन भी की नहीं मिला। परिजनों ने कहने पर बालक को डसीली दन्या निवासी उसके मौसे को सुपुर्द किया गया। और काउंसलिंग कर आवश्यक हिदायत भी दी गई।

Check Also

Big breaking: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी इनोवा कार, अब तक चार शव बरामद की सूचना

  इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक इनोवा …