Breaking News

भाजपा सरकार महिलाओं की कर रही उपेक्षाः बिष्ट

अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर जहां महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने की बात कर रही है। वहीए महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं में महिला हित के विपरीत काम किया जा रहा है।

प्रेस को जारी बयान में जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय से स्वरोजगार की दृष्टि से पोषाहार राशन योजना के तहत वितरित की जाने वाले राशन को अब भारत सरकार के स्वामित्व वाले संस्थान एनसीएफ के माध्यम से वितरित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। सरकार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कार्य छीन कर सरकार के स्वामित्व वाली एजेंसी को दे रही है।

बिष्ट ने कहा कि पोषाहार राशन योजना महिलाओं के स्वरोजगार में मदद कर रहा है। इस योजना से प्रदेशभर के करीब 9 लाख लोग लाभान्वित हो रहे है। तथा टीएचआर योजना से 2 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पूरी तरह स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ है।

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे …