Breaking News

अल्मोड़ा को बेहतर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, जिलाधिकारी ने दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें वन विभाग द्वारा प्रस्तावित इको टूरिज्म परियोजनाओं मुख्य रूप से दूनागिरी मंदिर ट्रैक रूट और उसका विकास, सिमतोला इको पार्क, एनटीडी चिड़ियाघर के पास मिनी गार्डन तथा मोहान इको टूरिज्म और सफारी परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

डीएम ने निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए संबंधित स्थानों पर पोस्टर और क्यूआर कोड लगाए जाएं। जिनमें पेड़-पौधों, फूलों और जानवरों के नाम और उनके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो। इन विवरणों में पेड़ और पौधों की प्रजातियों के साथ उनके लाभ, फूलों की विशेषताएं और जानवरों की आदतों, उनके पर्यावरणीय महत्व, तथा उनके संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में स्थानीय लोगों और छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि इको टूरिज्म को स्थानीय समुदाय से जोड़कर एक समृद्ध अनुभव बनाया जा सके। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि इको पार्क और गार्डन को पर्यटकों के लिए आकर्षक और रोचक बनाया जाए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और पर्यटक इन स्थलों की ओर आकर्षित हों।

बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, डीएफओ वन प्रभाग दीपक सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …