Breaking News

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में वाहन को तुरंत जब्त करें: डीएम

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को शराब को पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) के मामलों में संबंधित वाहनों को तुरंत सीज करने के निर्देश दिए है। डीएम ने ओवरलोडिंग के मामलों में भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने आरटीओ को निर्देशित किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती कर ऐसे वाहनों को मौके पर सीज करने की कार्यवाही की जाए। साथ ही डीएम ने वाहनों में ओवरलोडिंग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी वाहन में तय सीमा से अधिक सवारियों या सामान की ढुलाई न हो। ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। डीएम ने सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना चाहिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।

सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों को समय पर उचित उपचार मिले, डीएम ने इसके लिए इमरजेंसी सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए है। डीएम ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उनकी नियमित मेंटेनेंस भी की जाएगी ताकि आपात स्थिति में वे हमेशा तत्पर रहें। डीएम ने पुलिस और परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा के तहत निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में एसई पीडब्ल्यूडी जेएस ह्यांकी, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, आरटीओ अनिता एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक …