अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रवक्ता सेवारत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिसका उद्धाटन प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा ने किया। विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड देहरादून से उपनिदेशक जेपी काला द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।
उपनिदेशक काला ने कहा कि शिक्षक नई तकनीकी का उपयोग कर शिक्षण को प्रभावी बनाए। शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर गाइडेंस एंड काउंसलिंग के महत्व को बताया गया और एनईपी 2020 के आलोक में 21वी सदी के मूल्य व कौशलों पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर बी सी पांडे मुख्य संदर्भ दाता डॉ दीपा जलाल, डॉ हरबंस बिष्ट, डॉ प्रभाकर जोशी, डॉ जनार्दन तिवारी, पवनेश ठकुराठी, चारु चंद पांडे, राजेंद्र सिंह मनराल, कुंदन बिष्ट, रमेश सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News