अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जारी एक बयान में कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। हिंदुओं के साथ सरेआम लूटपाट एवं उनके धार्मिक स्थलों में आगजनी की घटनाएं हो रही है तथा केंद्र की मोदी सरकार बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यक हिंदुओं की रक्षा का दबाव बनाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।
भोज ने कहा कि जहां एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारा जवाब देकर अलग बांग्लादेश की नींव रखी थी। वही पूरे विश्व में डंका बजने की बात कहने वाली भाजपा सरकार बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अपने आप को हिन्दुओं का झंडवरदार कहने वाले आरएसएस और भाजपा बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में चुप हैं, यह भी गम्भीर चिंता का विषय है।
जिलाध्यक्ष भोज ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश से राजनयिक संबंध तोड़ने जैसे कड़े कदम उठाए जाने की मांग की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News