Breaking News

ManMohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उ की मौत हो गयी। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

एम्स दिल्ली ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, “अत्यंत दुःख के साथ, हम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं। उनका उम्र से संबंधित चिकित्सीय स्थितियों के लिए इलाज किया जा रहा था और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक उनकी चेतना चली गई। पुनर्जीवन के उपाय किए गए तुरंत घर पर शुरू हुआ. उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

 

 

जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

Check Also

जनगणना की तारीखों का ऐलान, उत्तराखंड के साथ चार राज्यों से होगा जातीय जनगणना का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार देश में जाति जनगणना की तारीखों का ऐलान कर …

preload imagepreload image
21:59