Breaking News
news logo
news logo

ब्रेकिंग:: आपस में भिड़े सभासद प्रत्याशी, खूब चले लाठी डंडे

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के सभी निकायों में चुनाव का जोर शोर चल रहा है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार को धार देनी शुरू कर दी है। रुड़की के पिरान कलियर में नगर पंचायत से जुड़े क्षेत्र महमूदपुर में दो सभासद प्रत्याशियों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

दोनों पक्षों के खूब लाठियां चलीं। बाद में बात पथराव तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, झगड़े में तीन लोंगो के घायल होने की सूचना हैं। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि एक निर्दलीय सभासद प्रत्याशी के पर्चे पर आपत्ति लगाई गई थी, जो निरस्त हो गई और चुनाव चिह्न जारी हो गया। गांव पहुंचने पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा और पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर किसी तरह काबू पाया

 

Check Also

Breaking news

Big breaking: क्वारब में यातायात प्रतिबंध में बदलाव, अब तय समय में चलेंगे भारी वाहन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाइवे के किमी-56 और क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर लगाए गए यातायात …