अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आठ व्यक्तियों को भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इन आठ व्यक्तियों में जंगल के दोस्त समिति के सलाहकार गजेन्द्र कुमार पाठक भी शामिल हैं।
सल्लारौतेला, शीतलाखेत निवासी गजेन्द्र कुमार पाठक स्वास्थ्य उपकेन्द्र सूरी में फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। गजेंद्र कुमार पाठक ने स्याहीदेवी शीतलाखेत क्षेत्र में पिछले बीस साल से जंगल बचाओ जीवन बचाओ अभियान में स्थानीय लोगों व वन विभाग के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कई बेहतरीन कार्य किए है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने स्याहीदेवी शीतलाखेत माडल को आदर्श मानते हुए मान्यता दी है। गजेंद्र कुमार पाठक को गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि यह केवल न गजेंद्र कुमार पाठक के लिए बल्कि गांव और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
पाठक को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत, पर्यावरण संस्थान कोसी के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल, डीएफओ दीपक सिंह, सीएमओ डॉ आरसी पंत, डा. योगेश पुरोहित, डा. डीएस नबियाल, मोहन राम, रीमा पंत, गिरीश चन्द्र शर्मा, चन्दन डांगी, आर डी जोशी, शिव सिंह, नरेंद्र सिंह, गणेश पाठक, कैलाश नाथ, उप वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र, रमेश भंडारी, सुंदर लाल, गौरव कुमार, श्याम कुमार, कविता मेहता, रमेश लटवाल, सुशीला पाठक, युधिष्ठिर सिंह, नवीन टम्टा, सुंदर लाल, महेंद्र नेगी, रमेश भंडारी, भारत बिष्ट, अनिता कनवाल, रेनू परिहार, हेमा पाठक, चना देवी, इन्द्रा देवी, सोनिया बिष्ट, रोशनी फिरमाल, ज्योति पाठक, कमला जोशी, रेनू देवी, तनुजा शाह, प्रभा मनराल, दीपा देवी, गोपाल सिंह, रवि परिहार, भूपाल सिंह परिहार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह, तारा सिंह परिहार, समेत जंगल बचाओ जीवन बचाओ अभियान से जुड़े गांवों के ग्रामीणों व अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News

