Breaking News
Oplus_131072

मेयर अजय वर्मा का हुआ भव्य स्वागत, जीतने के बाद कही यह बात

अल्मोड़ा। भाजपा द्वारा सोमवार को नगर के एक होटल में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर अजय वर्मा और अन्य 16 पार्षदों का ढोल नगाड़ों और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मेयर अजय वर्मा ने भारी मतों से विजयी बनाने पर नगर के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो प्यार व आशीर्वाद उन्हें दिया है वह इस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार व प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर नगर की प्रमुख समस्याओं पर काम किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने मेयर पद पर जीत को ऐतिहासिक बताते हुए जनता और पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश के अनुरूप शहर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई जाएगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए जिस तरह सभी ने एकजुट होकर कार्य किया, आगे भी शहर के विकास के लिए इसी तरह एकजुट होकर कार्य करना है।

 

पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नवनिर्वाचित मेयर व सभी पार्षदों से ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, रवि रौतेला, ललित लटवाल, कैलाश गुरुरानी, कुंदन लटवाल, ललित दोसाद, बिट्टू कर्नाटक, गिरीश खोलिया, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, अरविंद बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, एके सिकंदर पवार, पार्षद अमित साह, ज्योति साह, अर्जुन बिष्ट, श्याम पांडे, अभिषेक जोशी, राहुल जोशी, पुनम त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Almora:: डीएम का औचक निरीक्षण, बहुमंजिला पार्किंग में पकड़ी कई अव्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण …