अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम धौलकड़िया तिराहा मोरनौला पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ग्राम बेड़चूला मुक्तेश्वर, नैनीताल निवासी हीरा बल्लभ मेलकानी पुत्र स्व. लक्ष्मीदत्त मेलकानी की चेकिंग करने पर उसके कब्जे से 966 ग्राम चरस बरामद की है। थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने बताया कि तस्कर के पास से एक लाख 93 हजार रुपये की चरस बरामद हुई है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित के आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News