Breaking News
Manoj tiwari, mla almora

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की मांग, विधायक मनोज तिवारी ने स्वास्थ्य सचिव से की मुलाकात

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी द्वारा सोमवार को देहरादून में स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार से मुलाकात कर उनसे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है।

विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा से दूरभाष पर वार्ता कर डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।

विधायक तिवारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट हंस फाउंडेशन संचालित कर रहा है, जिसमें केवल छह यूनिट डायलिसिस की व्यवस्था है। डायलिसिस के लिए मरीजों को महानगरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेवा बढ़ने से बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, रानीखेत, चौखुटिया, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों के किडनी रोगियों को भी राहत मिलेगी और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ही उनकी डायलिसिस संभव हो पाएगी।

विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में उनके द्वारा मेडिकल कॉलेज की स्थापना इस उद्देश्य से कराई गई थी की पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार के उपचार उपलब्ध हो पाएंगे एवं लोगों को मैदानी क्षेत्र की दौड़ न लगानी पड़े।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …