Breaking News
Oplus_0

सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवाल का 88 वर्ष की उम्र में निधन, शोक की लहर

अल्मोड़ा। प्रख्यात सर्वोदय नेता स्व. केदार सिंह कुंजवाल की पत्नी व सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवाल (88) का आकस्मिक निधन हो गया है। बुधवार तड़के करीब छह बजे जगदंबा नगर हल्द्वानी स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। देवकी कुंजवाल पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की भाभी हैं। उनके निधन से पूरे जैंती, सालम क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्व. देवकी कुंजवाल के पुत्र दिनेश कुंजवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शव यात्रा बृहस्पतिवार को जैंती से जागेश्वर धाम के लिए सुबह 11 बजे पहुंचेगी। यहां उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

अम्मा जी के नाम से पहचानी जाने वाली देवकी कुंजवाल ने जैंती में 1967 में पर्वतीय ग्राम स्वराज मंडल की स्थापना कर सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। वह संस्था की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। वर्तमान में वह पर्वतीय ग्राम स्वराज मंडल जैंती की मंत्री पद पर थीं। ‌उन्होंने कुमाऊं, गढ़वाल मंडल में भू दान, ग्राम दान के क्षेत्र में कार्य किया। वनवासी आश्रम मिर्जापुर में रहकर अपने पति स्व. केदार सिंह कुंजवाल के साथ आदिवासी लोगों के शिक्षा स्वास्थ्य के लिए काम किया। चिपको‌ आन्दोलन, शराब बंदी आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …