Breaking News
bjp logo

भाजपा संगठन चुनाव 2025: अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष बनने के लिए 10 दावेदार, दो महिला पदाधिकारी भी रेस में, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष के लिए दस पदाधिकारियों ने दावेदारी पेश की है। जिसमें वर्तमान महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। जिसमें दो महिला पदाधिकारी भी शामिल है।

 

 

गुरुवार को पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पर्यवेक्षक बलवंत भौर्याल, तरूण बंसल और राकेशन नैनवाल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी की। बैठक में चुनाव अधिकारी खिलेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। भाजपा के सांगठनिक जनपद अल्मोड़ा में जिलाध्यक्ष पद पर दस पदाधिकारियों ने दावेदारी की है। चुनाव अधिकारी के सामने वर्तमान जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, महेश नयाल, ललित दोसाद, महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, दीपक पांडे, बीना नयाल एवं पूनम पालीवाल ने दावेदारी पेश की।

चुनाव अधिकारी खिलेंद्र चौधरी ने मीडिया से कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। और सभी से रायमशवरा कर दावेदारों का पैनल तैयार करती है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं की राय जानी है। जिलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक दावेदारों का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा। चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष का नाम घोषित होगा।

बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …