Breaking News
Oplus_131072

कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी को मातृशोक, शोक की लहर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता बीएस मनकोटी की माता पार्वती देवी का निधन हो गया है। वह 95 साल की थीं।

मूल रूप से असौं मल्लाकोट, जिला बागेश्वर व हाल मनोज विहार, खत्याड़ी निवासी पार्वती देवी पिछले कुछ माह से अस्वस्थ्य चल रही थीं। सोमवार दोपहर अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा विश्वनाथ घाट को निकलेगी।

पार्वती देवी के निधन पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न व पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, दवा व्यवसाईयों, खेल जगत से जुड़े लोगों सहित राजनीतिक सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों ने गहरा शोक जताया है।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …