Breaking News

कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद भूपाल सिंह मेहता को उनके बलिदान दिवस पर किया गया याद, परिजनों को किया सम्मानित

अल्मोड़ा। कीर्ति चक्र से सम्मानित उप निरीक्षक शहीद भूपाल सिंह मेहता की पुण्यतिथि पर क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनकी बहादुरी एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर उनकी पत्नी मोहिमी देवी, पुत्र अभितोष मेहता, सेवानिवृत कार्मिकों, अधिकारियों व जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

डीआईजी सुधांशु नौटियाल द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित और गार्ड द्वारा शोक शस्त्र सलामी दी गयी। तथा उनकी याद मौन धारण किया गया। शहीद के परिवारजनों को सम्मानित किया गया।

डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने कहा कि शहीद भूपाल सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता और त्याग से जवानों को प्रेरणा लेकर देश की सेवा करनी चाहिए।

यहां कमांडेंट बीसी जोशी, द्वितीय कमान अधिकारी मनोज सनवाल, उप कमांडेंट रविनन्द झा, विपिन कुमार कटारा, फूल सिंह मीणा सहित कई जवान एवं सेवानिवृत कार्मिक मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल में विज्ञान विषय के प्रवक्ता नहीं, जूनियर हाईस्कूल के भवन में चल रहा इंटर कॉलेज… विभिन्न समस्याओं को लेकर CEO से मिला शिष्टमंडल

  अल्मोड़ा: ताकुला विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज सुनौली की समस्याओं को लेकर मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *