Breaking News
Oplus_131072

डीएम ने निर्माणाधीन पार्किंगों के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जिले में चल रहे पार्किंग निर्माण कार्यों के संबंध में गुरुवार को जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्माणाधीन एवं निर्मित पार्किंग के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके संचालन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो पार्किंग बनकर तैयार हो गई हैं, उनका थर्ड पार्टी निरीक्षण आदि की कार्यवाही करते हुए उनके संचालन की प्रक्रिया शीघ्र की जाएं। और निर्माणाधीन पार्किंगों का कार्य तय समय में पूरा किया जाए। अधिकारी कार्यों में समय सीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्मित पार्किंग के संचालन के लिए निविदा आदि की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएं। ताकि जल्द से पार्किंगों का संचालन शुरू हो सके।

डीएम ने नगर में जीजीआईसी के पास नवनिर्मित पार्किंग के संचालन की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्र, सीएनडीएस हरीश प्रकाश समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *