Breaking News
Oplus_131072

डीसीबी में टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम, निश्चय मित्र बनकर टीबी को जड़ से मिटाने का लिया संकल्प

अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी बैंक में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों की सहायता कर निश्चय मित्र बनकर टीबी को जड़ से मिटाना है।

बैंक के सचिव/महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पांच टीवी मरीजों को निक्षय मित्र द्वारा पोषण आहार किट वितरित किये गए। निक्षय मित्र द्वारा लगातार मरीज से संपर्क में रहते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जाएगा।

बैंक महाप्रबंधक द्वारा आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी बैंक निक्षय मित्र की भूमिका निभाते हुए भारत सरकार के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजकीय टी.बी. क्लिनिक आनंद मेहता द्वारा भारत सरकार की उक्त योजना के बारे में सभी को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बैंक की उपमहाप्रबंधक भावना भट्ट एव बलबीर पुंडीर, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्वेता उपाध्याय, भूपेंद्र बिष्ट, चंद्र शेखर बिष्ट, निवेदिता मेहता, चंद्र शेखर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *