Breaking News

एसएसपी ने दिए बैरियरों में सघन चैकिंग के निर्देश, कहा अपराधिक गतिविधियों वालों पर रखे पैनी नजर

अल्मोड़ा। विधान सभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने व आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ऑनलाइन गोष्ठी के माध्यम से एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने आचार संहिता के  दौरान की गई कार्यवाही पर चर्चा करते हुए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांति से संपन्न कराने एवं आपराधिक गतिविधियों में रोक लगाने के लिए 19 बैरियर बनाए गए हैं। प्रत्येक बैरियर में एसएसटी एवं पुलिस टीम, आने जाने वाले प्रत्येक वाहनों एवं संदिग्धों की सघन चैकिंग करें। वहीं चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। वहीं थाना प्रभारियों से अपने अपने क्षेत्र के निकटतम बैरियर में स्वयं चैकिंग करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने चुनाव की रैली, मीटिंग, डोर टू डोर प्रचार आदि में आचार संहिता एवं कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने, क्षेत्र के सभी लाईसेंसी शस्त्र शीघ्र जमा करने, अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने, गुंडा एक्ट की कार्यवाही के साथ साथ जिला बदर करने की कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी से अपनी ड्यूटी मनोयोग से करने व निर्देशों का पालन करने को कहा। वही कहा की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।
ऑनलाईन गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा राजन सिंह रौतेला, सीओ रानीखेत तपेश कुमार चंद, सीओ ऑपरेशन एवं यातायात ओशिन जोशी, चुनाव सैल प्रभारी संजय पाठक, निरीक्षक अभिसूचना कमल कुमार पाठक, निरीक्षक योगेश उपाध्याय सहित सभी थानों के थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Check Also

मंत्री रेखा आर्य की रैली के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 210 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा, CM और मंत्री के पुतले फूंके

-सोमेश्वर में 210 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया -भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता …