Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा नगर में खुलेंगे सात ओपन जिम, युवा निःशुल्क कर सकेंगे कसरत

महापौर अजय वर्मा की युवाओं के लिए शानदार पहल, ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू

 

अल्मोड़ा। ननि महापौर अजय वर्मा ने युवाओं के हित में शानदार पहल करते हुए नगर के सात अलग-अलग स्थानों पर ओपन जिम बनाने की योजना को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद युवा इन ओपन जिम का लाभ उठा सकेंगे।

महौपार अजय वर्मा ने कहा कि युवाओं के लिए खेलने और व्यायाम की नगर में जगह उपलब्ध नहीं थी। जिसके चलते एनटीडी चिल्ड्रन पार्क, मोहन चन्द्र उप्रेती पार्क, दीन दयाल उपाध्याय पार्क, शहीद पार्क पाण्डेखोला, स्वच्छता समिति पार्क कर्नाटकखोला तथा आफिसर्स क्लब पार्क को विकसित कर इनमें ओपन जिम बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जिसमें युवा निशुल्क व्यायाम कर सकेंगें।

महापौर वर्मा ने शनिवार को कर्नाटकखोला में निर्माणाधीन ओपन जिम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर करने और शारिरिक रूप से मजबूत करने के लिए महापौर की यह योजना आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा महापौर अपनी दूरदर्शी सोच के साथ नगर के विकास की विस्तृत एवं प्रभावशाली योजना बना रहे हैं जिसको सिलसिलेवार धरातल पर उतारा जाएगा।

पार्षद अमित साह मोनू ने कहा निकाय सरकार नगर में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पार्षद अभिषेक जोशी, सुनील कर्नाटक, हेम जोशी, अशोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *