Breaking News
gurmeet singh, Governor uttarakhand

राज्यपाल गुरमीत सिंह तीन दिवसीय अल्मोड़ा जिले के दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

अल्मोड़ा। राज्यपाल ले. जनरल (से.) गुरमीत सिंह 5 से 7 जून तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन ने राज्यपाल के दौरे को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गयी है। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए है।

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत संजय कुमार ने बताया कि राज्यपाल पांच जून को सुबह 10ः50 बजे कैंचीधाम से प्रस्थान कर 12 बजे कुमाऊं रेजीमेंट सेन्टर रानीखेत पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। 02ः30 बजे कौसानी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां राज्यपाल रात्रि विश्राम करेंगे।

छह जून को कौसानी से प्रस्थान कर 11ः35 बजे एसएसजे विवि पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 12ः45 से दो बजे तक सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 04ः20 बजे चितई गोलू देवता मन्दिर और छह बजे जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। रात्रि विश्राम द ग्रीन विलेज ईको रिसार्ट, जागेश्वर में करेंगे।

राज्यपाल सात जून को जागेश्वर से प्रस्थान कर 10ः40 बजे कसारदेवी मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। 12ः10 बजे स्वामी विवेकानन्द धाम आश्रम, काकड़ीघाट पहुंचकर धाम में भ्रमण करेंगे। इसके बाद राजभवन नैनीताल के लिए रवाना होंगे।

 

Check Also

Almora: हॉकी व बेसबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे अजय कनवाल का निधन, हॉकी एसोसिएशन ने जताया शोक

अल्मोड़ा: हॉकी और बेसबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके नगर से सटे खत्याड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *