Breaking News
Oplus_131072

ड्रेनेज सिस्टम के कार्य में देरी पर डीएम नाराज, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। नगर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ड्रेनेज सिस्टम के कार्य में लापरवाही व देरी पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। तय समय में नालों का निर्माण नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से सभी नालों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए है।

डीएम ने कलेक्ट्रेट में ड्रेनेज सिस्टम के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। ईई मोहन सिंह रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल 39 नालों का निर्माण किया जा रहा है इसमें 11 नालों का कार्य पूरा हो चुका है जबकि 11 नालों का कार्य अगले माह के प्रथम सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। और आठ नालों में कार्य कई कारणों से शुरू नहीं किया जा सका है। अवशेष नालों में कार्य प्रगति पर है।

समय पर कार्य पूरा न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जाए, जिससे जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। डीएम ने कहा निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही डीएम ने नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के पाइपों के व्यवस्थित न होने पर भी नाराजगी जाहिर की तथा अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में पानी का संयोजन देते हुए यह सुनिश्चित करें कि पाइप लाईन व्यवस्थित रूप से रखी जाएं। बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा समेत नगर निकाय, सिंचाई विभाग तथा जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *