Breaking News

अल्मोड़ा के राहुल ने साइकिल से किया 15 हजार किमी का सफर, द्वादश ज्योतिर्लिंगों व शक्तिपीठों के किए दर्शन, इतने माह में पूरी की यात्रा

अल्मोड़ा। सनातन धर्म में भगवान शिव से जुड़े बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की बड़ी मान्यता है। नगर निवासी राहुल राजीव साह ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। राहुल 12 ज्योतिर्लिंग और तीन शक्तिपीठों के दर्शन कर वापस अपने घर लौट आए हैं। उन्होंने 17 महीने में 15 हजार किलोमीटर की यह यात्रा कार या बस से नहीं बल्कि साइकिल से पूरी की है, जिससे लोग अब उनकी मिसाल दे रहे हैं।

यहां कारखाना बाजार स्थित अपने आवास में पत्रकारों से मुखातिब हुए राहुल ने कहा कि साल 2024 में जनवरी माह में वें भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे। जिसके बाद उन्होंने आगे की यात्रा का मन बनाया। और सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर तथा घृष्णेश्वर सहित तीन शक्तिपीठों में पहुंचकर दर्शन—पूजन किया।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बागेश्वर धाम में उन्होंने प. धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और उन्हें अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी। सफर के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने मिलने के दौरान अपार स्नेह दिखाया और मदद की। हालाांकि, दक्षिणी राज्यों में उन्हें लोगों से संवाद के दौरान भाषा और खानपान को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राहुल साइकिलिस्ट हैं। सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद कुछ साल उन्होंने नौकरी की। बाद में नौकरी छोड़ वें घर चले आए। कुछ समय तक उन्होंने अपने पिता का रेस्टारेंट संचालन और कैटरिंग का व्यवसाय भी संभाला। इससे पहले राहुल 2022 में अल्मोड़ा से गोवा तक 2400 किमी की यात्रा, दिसंबर 2023 में अमरनाथ की 3600 किमी की यात्रा साईकिल से पूरी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। बारह ज्योतिर्लिंग व शक्तिपीठों के दर्शन कर बेटे के घर लौटने के बाद उनके पिता भुवन लाल साह और माता मीनू साह काफी खुश हैं।

Check Also

द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए आमरण अनशन जारी, आक्रोशित जनता ने घेरी तहसील

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): द्वाराहाट में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय को इसी सत्र से संचालित किए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *