Breaking News
Oplus_131072

सेवा विस्तार रोकने पर SSJ विवि में धरने में बैठे अतिथि व्याख्याता, आत्मघाती कदम उठाने की दी चेतावनी

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में तैनात अतिथि व्याख्याताओं का सेवाविस्तार रोककर उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। इससे आक्रोशित अतिथि व्याख्याताओं ने शनिवार को कुलपति कार्यालय के बाहर धरने में बैठ जोरदार प्रदर्शन किया और मांग पूरी न होने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है।

हिंदी विभाग में कार्यरत रही डॉ. प्रिया जोशी ने कुलपति को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि पूर्व में उपस्थिति को लेकर हुए विवाद और उनपर कई झूठे आरोप लगाए गए। उन्होंने कई बार पत्राचार कर इसकी शिकायत की लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। और अब सेवाविस्तार रोककर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

बीएड विभाग में एक साल पहले अपनी सेवा शुरू करने वाले प्रकाश चंद्र भट्ट ने परिसर निदेशक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुलपति को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अपनी सेवाकाल में उन्होंने पढ़ाने के साथ साथ परिसर की गतिविधियों, प्रचार प्रसार और नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। लेकिन परिसर निदेशक ने व्यक्तिगत द्वेष भावना और षड़यंत्र के तहत उन्हें दबाव की राजनीति का शिकार बनाते हुए उनकी शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना की गई। और उनके भविष्य से खिलवाड़ कर उनका सेवा विस्तार रोक दिया गया है।

अतिथि व्याख्याताओं ने कहा कि सेवा विस्तार न होने से अब वें अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह आत्मघाती कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रार डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली ने आंदोलनरत अतिथि व्याख्याताओ से वार्ता की। उन्होंने मामले में कुलपति के सामने तथ्यों को रख उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

अतिथि व्याख्याताओं का धरना जारी है। उन्हें मनाने के लिए तहसीलदार ज्योति धपवाल के नेतृत्व ने देर शाम जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। अतिथि व्याख्याताओं ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखना का एलान किया है।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *